15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री अमित शाह की बहन का निधन, देशभर में शोक की लहर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jan 2024, 4:42 PM IST

news

गृहमंत्री अमित शाह की बहन का निधन, देशभर में शोक की लहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह का सोमवार को निधन हो गया है। फेफड़ों की समस्या को लेकर मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अमित शाह की बहन के निधन के बाद देशभर के भाजपा परिवार में शोक की लहर है। बड़ी बहन के निधन के बाद जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों ने उनके निधन पर राजकीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।


सीएम मोहन यादव ने व्यक्त किया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि 'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी की बहन श्रीमती राजेश्वरी बेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि 'केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की बहन श्रीमती राजेश्वरी बेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।


पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि 'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की बहन श्रीमती राजेश्वरी बेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति ।।


कुछ महीनों पहले हुआ था फेफड़ों का ट्रांसप्लांट

आपको बता दें कि, कुछ महीने पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन का फेफड़ा ट्रांसप्लांट हुआ था। इसी के बाद से वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।