
मुनव्वर राणा के यूपी छोडऩे पर गृहमंत्री का बड़ा बयान
भोपाल. यूपी सहित चार प्रदेशों में हुई भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, गृहमंत्री का कहना है राम राज आ गया है अब प्रदेश छोडऩे की जिद छोड़ दें, उन्होंने ट्वीटर पर लिखा-रामराज्य में सभी को स्थान होता है, शायर मुनव्वर राणा जी से प्रार्थना है कि राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर अब उत्तरप्रदेश छोडऩे की मंशा छोड़ दें। गृहमंत्री का यह ट्वीट खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, मुनव्वर राणा मशहूर शायर हैं। जो अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उन्होंने यूपी चुनाव से पहले अपने बयान में कहा था कि अगर सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी में वापसी होती है, तो वे यूपी छोड़ देंगे। चूंकि अब यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत हुई है, ऐसे में जहां देशभर में जश्न और खुशियों का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर भी मिम्स लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं।
आपको बतादें कि मुनव्वर राणा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि योगी सरकार के दौर में माहौल काफी खराब है, इसलिए अगर दोबारा योगी सरकार बनती है, तो वे दिल्ली-कोलकत्ता चले जाएंगे, मुनव्वर राणा के इस बयान पर गृहमंत्री का बड़ा बयान आया है, उन्होंने साफ कह दिया कि अब राम राज्य आ गया है, लेकिन राम राज में सभी का स्थान होता है, इस कारण् प्रदेश छोडऩे की जिद छोड़ दें और राष्ट्र की मुख्यधारा में आ जाएं।
Updated on:
11 Mar 2022, 12:53 PM IST
Published on:
11 Mar 2022, 12:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.