2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसा : कंटेनर के नीचे काम कर रहे थे लोग, 3 की ऑन द स्पॉट मौत, 2 गंभीर घायल

इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा गया, हादसा इतना भयानक था कि कंटेनर के साथ ही ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Mar 2022, 11:28 AM IST

भीषण हादसा : कंटेनर के नीचे काम कर रहे थे लोग, 3 की ऑन द स्पॉट मौत, 2 गंभीर घायल

भीषण हादसा : कंटेनर के नीचे काम कर रहे थे लोग, 3 की ऑन द स्पॉट मौत, 2 गंभीर घायल

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है, इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा गया, हादसा इतना भयानक था कि कंटेनर के साथ ही ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है।

3 की ऑन द स्पॉट मौत, 2 गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पहाड़ी इलाके में शुक्रवार अलसुबह भीषण हादसा हो गया है, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी

टीआई वीसी विश्वास ने बताया कि नेशनल हाइवे क्रमांक 30 के किनारे अलसुबह करीब 3 बजे सोहागी पहाड़ी पर हादसा हुआ है, एक बिगड़े हुए कंटेनर को सुधारने के लिए कुछ मेकेनिक कंटेनर के नीचे काम कर रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें : 75 लाख का सोना मिला : एक चाय के चक्कर में लगी थी चपत
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची 100 डायल ने मृतकों के शवों को एंबुलेंस की मदद से मर्चुरी में रखवाया, वहीं घायलों का उपचार चालू किया गया। खबर लिखे जाने तक हादसे में मृतक लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जैसी मृतकों की पहचान होगी, परिजनों को सूचना दी जाएगी, फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है।