भोपालः आज का व्यक्ति स्मार्ट वर्क करने पर यकीन रखता है। लोगों का ऐसा यकीन है कि, हार्ड वर्क में इंसान की मेहनत तो ज्यादा होती ही है, कमाई भी कम होती है। इसलिए देश दुनिया के ज्यादातर संस्थान अब कंप्यूट्रीकृत हो गए हैं, जहां एक व्यक्ति एक स्थान पर बैठकर कई लोगों के काम कर देता है। हम इसका उदाहरण किसी भी कंपनी के ऑफिसेज में जाकर देख सकते हैं, जहां नोकरी पेशा लोग एक कंप्यूटर पर बैठकर काम करते हैं। यह स्मार्ट वर्क की श्रेणी में आता है, जो किसी मेहनत के कार्य करने से कई ज्यादा लाभकारी होता है। लेकिन, लंबे समय के लिए किसी एक जगह पर बैठकर काम करना सेहत पर बहुत भारी पड़ता जा रहा है। लगातार बैककर काम करने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ कहा है। इन्ही में से एक है सीने में जलन।