4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेव पार्टी-पांच सितारा होटलों में गुजरती थी रातें, फोन में थे अश्लील वीडियो, वॉट्सएप स्टेटस था- मेरे जीने का तरीका थोड़ा अलग है

श्वेता जैन आए दिन ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक सेंटर जाती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 22 Sep 2019, 12:58 PM IST

Honey Trap: Story of Trap Girl Shweta Jain

भोपाल. भोपाल में हनी ट्रैप मामले में अब कई खुलासे सामने आ रहे हैं। हाईप्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए कमाई करने के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस मामले में श्वेता विजय जैन है। श्वेता जैन लग्जरी लाइफ जीने की आदी हो चुकी थी।

श्वेता जैन का वॉट्सएप स्टेटस
श्वेता जैन ने अपने वॉट्सएप स्टेटस में लिखा था- 'मेरे जीने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं उम्मीद पर नहीं अपनी जिद पर जीती हूं।'

पांच सितारा होटलों में बीतती थी रात
श्वेता जैन की जिंदगी को लेकर तमाम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शाही जिंदगी की शौकीन श्वेता जैन की अधिकतर रातें रेव पार्टी और पांच सितारा होटलों में गुजरती थी। पार्टियों में नए 'शिकार' को फंसाना श्वेता भली-भांति जानती थी। वह आए दिन ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक सेंटर जाती थी। श्वेता की नौकरानी ने बताया कि वह आए दिन अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए रोज डेढ़ घंटे मलिश कराती थी। गिरोह में शामिल युवतियों को वह लग्जरी लाइफ जीने का ऐसा आदी बनाती थी कि वह इस गिरोह को छोड़कर बाहर नहीं जा पाती थी।







लग्जरी कारों की थी शौकीन
श्वेता के पास लग्जरी कारों के साथ पहवाना, कॉस्मेटिक का बहुत शौक है। इसके पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि श्वेता जो लिपिस्टिक लगाती थी वह विदेश से मांगती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वह खुद को एक फैक्ट्री की संचालक बताती थी जबकि अपने पति को प्रॉपर्टी डीलर बताती थी।


90 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
जानकारी के अनुसार, ये पांचों महिलाएं अब तक कई हाई प्रोफाइल लोगों से 15 करोड़ रुपए वसूल चुकी थीं। वहीं, करीब 90 अश्लील वीडियो इनके पांचों लड़कियों के लैपटॉप और मोबाइल में मिले हैं।

श्वेता विजय जैन की रईशी देख सब हैरान
रईस श्वेता भोपाल के रिवेरा टाउनशिप में रहती है। इस टाउनशिप में ज्यादातर मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के आवास हैं। एक नेता के घर में श्वेता विजय जैन किराए पर रहती थी। जिसका हर महीने का किराया 35 हजार रुपये है। श्वेता के घर में तमाम लग्जरियस चीजें उपलब्ध थीं। वहीं, एटीएस की टीम ने श्वेता के घर से 14 लाख रुपये से ज्यादा कैश भी बरामद किए हैं।