24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में मानव तस्करी : 3 महिला तस्करों के साथ पकड़ाया खरीदार, 50 हजार में महिला को बेच आईं राजस्थान

Human Trafficking : तीनों महिलाएं एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने राजस्थान के राजसमंद ले गईं। यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया। शख्स ने उस शादीशुदा महिला से शादी की, साथ ही पिछले डेढ़ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
2 min read
Google source verification
Human Trafficking

Human Trafficking :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानव तस्करी से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की हबीबगंज पुलिस ने तीन महिला तस्करों के साथ साथ एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों महिलाएं एक अन्य महिला को साथ काम करने के बहाने बहला-फुसलाकर राजस्थान के राजसमंद ले गईं थीं। यहां उन्होंने महिला को 50 हजार रुपए में एक शख्स को बेच दिया। महिला को खरीदने के बाद शख्स ने उससे शादी की, साथ ही पिछले डेढ़ महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिलहाल, स्कैंडल में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि गिरोह के एक सदस्य को पुलिस और तलाश रही है।

मामले को लेकर हबीबगंज थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी का कहना है कि पिछले महीने पुलिस ने थाना क्षेत्र के 12 नंबर स्टॉप के नजदीक रहने वाली महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला अपने पति से अलग मां के साथ रह रही थी। वो शादी-पार्टियों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती है। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को राजस्थान के राजसमंद जिले से दस्तयाब किया गया था।

यह भी पढ़ें- यहां शराब पीने, बनाने और बेचने तक पर लगा बैन, पकड़े गए तो चुकाना होगा 10 हजार जुर्माना

पीड़िता ने पुलिस को बताया

महिला के मिलने के बाद पुलिस ने जब उसकी गुमशुदगी का कारण जाना तो वो हैरान कर देने वाला था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे उसके घर के नजदीक रहने वाली और साथ में काम करने वाली छाया देशमुख, पूजा धानक और संतोष मनोज भालेराव बहला फुसलाकर काम के बहाने से राजस्थान के राजसमंद ले गईं थी। यहां उन्होंने पहले तो उसे एक देवीलाल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेचा। यही नहीं, दबाव बनाकर उसी सख्स से उसकी शादी भी करा दी।

पुलिस ने इन्हें पहुंचाया जेल

इसके बाद देवीलाल उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और तीनों महिलाओं बीडीए मल्टी हबीबगंज निवासी छाया, पूजा, टीटी नगर दशहरा मैदान निवासी संतोष और ग्राम मैलोला, राजसमंद निवासी देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल पहुंचा दिया गया है। वहीं, पुलिस संतोष के पति मनोज को तलाश रही है।