ये तो सब जानते ही हैं कि, बर्फ का इस्तेमाल जलने, खून बहने और चोट लगने पर किया जाता है। लेकिन, कुछ समय पहले से आइस थेरेपी की मदद से तेजी से वज़न घटाने के लिए भी किया जा रहा है। राजधानी भोपाल के एक फिटनेस सेंटर के डाइटीशियन एक्सपर्ट अरमान अहमद ने बताया कि, दुनियाभर में कई देशों में आइस थेरेपी की मदद से वजन घटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस तकनीक के ज़रिये मोटापे का शिकार कई लोगों का वज़न उनके जिम से किया जा रहा है। देखते ही देखते आइस थेरेपी की पॉपुलरिटी बढ़ती जा रही है।