इन जिलों में बंद के दौरान रहा अफरा-तफरी का माहौल
देउस्कर ने बताया कि भारत बंद के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। अशोकनगर में लोगों ने रेलवे ट्रेक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ ट्रेने भी प्रभावित हुई। विदिशा में विधायक के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा गुना, भिंड, रीवा, अलीराजपुर, सतना, सीधी ओर मुरैना में पुलिस को भीड़ को तितर वितर करने के लिए आंसू गैस के गोले ओर लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं शहडोल में भी भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई है, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।