29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain Alert: अब लो प्रेशर में बदला सुपर साइक्लोन, एमपी में फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगी तूफानी बारिश

IMD Rain Alert: उत्तरी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम (चक्रवात) एक्टिव था जो अब एक सुपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव होकर लो प्रेशर एरिया में बदला, एमपी में कराएगा धुंआदार बारिश...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 17 Aug 2024, 3:00 PM IST

IMD Rain Alert

सुपर साइक्लोन ने बनाया लो प्रेशर एरिया, इसके असर से एमपी में IMD जारी किया Heavy TO very Heavy Rain Alert.

IMD Rain Alert: मध्य भारत के कई हिस्सों में बादल, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम (चक्रवात) एक्टिव था जो अब एक सुपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Super Cyclonic circulation) के रूप में एक्टिव होकर लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) में बदल गया है। इसके साथ ही एक और चक्रवात (Cyclonic Circulation) पहले से ही एक्टिव है।

ऐसे में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अच्छी बारिश के ब्रेक के बाद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। यहां कई जिलों में थोड़ी देर में बारिश शुरू होने वाली है। वहीं अगले 24 घंटे में कहीं भारी से अतिभारी बारिश तो कहीं भारी और कहीं तेज से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूरा मध्य प्रदेश एक बार फिर मानसून की अच्छी बारिश से भीगने वाला है।

IMD भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव है, मध्य भारत में भी कई हिस्सों में अब भी बादल छाए हुए हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में सुपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब लो प्रेशर एरिया में बदलने से एक बार फिर प्रदेशभर में भारी बारिश शुरू होने वाली है।

19 अगस्त से शुरू हो जाएगा बारिश का दौर

IMD का कहना है कि 19 अगस्त से यहां भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस नए मानसून सिस्टम के एक्टिव होने का सबसे ज्यादा असर एमपी के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में दिखेगा। जबकि 21 और 22 अगस्त को अति भारी बारिश की संभावना है। हालांकि पहले से ही एक बारिश का सिस्टम एक्टिव रहने के कारण शनिवार 17 अगस्त और 18 अगस्त को भी मध्य प्रदेश में कई जिलों में बारिश जारी रहेगी।

20 अगस्त से भारी बारिश का IMD Alert

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 19 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके असर से रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में दो दिन तक बारिश होगी। वहीं 20 अगस्त से पूरा मध्य प्रदेश भारी बारिश से भीगेगा। वहीं IMD मध्य प्रदेश ने एमपी में 21 और 22 अगस्त को अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।

थोड़ी देर में यहां शुरू होने वाली है बारिश

खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पन्ना, सतना, रीवा, मंसला, डिंडौरी, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, मऊगंज में तेज बारिश के आसार। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर रहेगा।

19 और 20 अगस्त को 23 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नये लो प्रेशर के कारण मध्य प्रदेश में 19 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर तेज बारिश का सिलसिला शुरू जाएगा। इसके असर से एमपी के 23 जिलों में तेज बारिश होगी।

इन जिलों में अशोकनगर, विदिशा, खरगोन, बैतूल, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, पन्ना, रीवा, सतना, मऊगंज, सिंगरौली, सिवनी, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, देवास, रायसेन, छतरपुर, निवाड़ी आदि जिलों के नाम शामिल हैं। वहीं जबलपुर, इंदौर और उज्जैन समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: Monsoon Weather Alert : ब्रेक के बाद एक बार फिर बना लो प्रेशर एरिया, IMD का भारी Heavy Rain Alert

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग