29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यदि इस समय कोई प्राइवेट हॉस्पिटल चालू करना चाहता है तो , दी जाएंगी अन्य सुविधाएं

यदि इस समय कोई प्राइवेट हॉस्पिटल चालू करना चाहता है, तो उसे सरकारी भवन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 18 Apr 2021, 6:30 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (coronavirus) के 11269 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 395832 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4491 पहुंची है। राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1669 नए मामले सामने आए।

MUST READ: हे प्रभु ! अब तो रहम कर, दिनभर श्मशान घाटों में जल रही हैं चिताएं

इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66891 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 671 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 57681 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 8539 एक्टिव केसेज हैं। हर तरफ हालात विकट बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना का संकट अत्यंत विकट है। इसके इलाज में निजी अस्पतालों की भी अहम भूमिका है। यदि इस समय कोई प्राइवेट हॉस्पिटल चालू करना चाहता है, तो उसे सरकारी भवन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा है कि 30 अप्रैल तक कोई भी अनावश्यक रूप से घर से न निकले।

गांव, मोहल्लों, कॉलोनियों, बिल्डिंग्स आदि में लोग जनता कर्फ्यू लगाएं। भोपाल, इंदौर सहित जिन शहरों में एक्टिव केस की तादाद बढ़ती जा रही है, वहां एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यदि कोरोना की रफ्तार को काबू नहीं किया गया तो सरकार आगे भी पाबंदियां बढ़ा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग