4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीसी शर्मा ने विवेकानंद पार्क का किया उद्घाटन, मौके पर पुलिस बल तैनात

पीसी शर्मा ने विवेकानंद पार्क का किया उद्घाटन, मौके पर पुलिस बल तैनात

less than 1 minute read
Google source verification
news

पीसी शर्मा ने विवेकानंद पार्क का किया उद्घाटन, मौके पर पुलिस बल तैनात

भोपाल. पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था के बीच गुरुवार को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद पार्क का जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए पहले से ही पुलिस व्यवस्था सख्त कर दी गयी। साथ ही राजनीतिक अराजकता को रोकने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल भी तैनात रही।

मौके पर पुलिस बल तैनात

उद्घाटन के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो इसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने नरेला विधानसभा विधायक विश्वास सारंग को भी आमंत्रण दिया। और विवाद से बचने के लिए मंच पर सारंग का फ्लेक्स लगाया गया। फ्लेक्स में कमलनाथ, गोविंद सिह, पीसी शर्मा आरिफ अकील के साथ, विधायक सारंग की तस्वीर और नाम भी लिखा गया।

ये भी है मामला

बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्री विश्वास सारंग का सरकारी अफसरों पर दंबगई दिखाने का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री सारंग ने सरकारी अफसरों को दबंगई दिखाते हुए एक थीम पार्क का लोकार्पण कर दिया। इससे पहले रविवार शाम को ही पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने सरकारी काम में दखल देते हुए स्वामी विवेकानंद थीम पार्क का लोकार्पण कर दिया।