भोपाल। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम ने बुधवार को दो राज्यों के प्रतिष्ठित संस्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इनमें भोपाल, इंदौर और बेंगलुरु शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने असनानी ग्रुप के 30 ठिकानों छापा मारा कार्रवाई करते हुए राजधानी भोपाल के अरेरा कालोनी निवास ई-3/132 स्थित बंगले, आशिमा मॉल और स्प्रिंग वैली कटारा में कार्रवाई की गई।