होटल में रुकने बनवाए फर्जी कार्ड
इंदौर में फर्जी मतदाता पत्र मामले में नरेंद्र सिससाठ और ब्रह्मानंद उर्फ प्रदीप शर्मा ने कई खुलासे किए हैं। आरोपियों के/मुताबिक कुछ ऐसे भी फर्जी वोटर आइडी कार्ड बनाए, जिनका उपयोग सिर्फ होटल में रूम बुक करने के लिए किया गया। दो ऐसे युवकों की जानकारी सामने आई है, जिन्होंने पत्नी के मतदाता परिचय-पत्र पर प्रेमिका का फोटो लगवाया। बाकी 24 लोगों का पता लगाया जा रहा है कि किस मकसद से फर्जी वोटर आइडी कार्ड बनवाया। फर्जीवाड़ा करने वाले सरगना की भी पुलिस को तलाश है।