
Bharat Pak Tanav Alert in MP Bhopal
Bharat Pak Tanav Alert in MP: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव (Bharat Pak Tanav Alert in MP) भरे हालात को देखते हुए शासन-प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर को सात जोन में बांटकर अफसरों को तैनात किया गया है। सरकारी सेवाओं से जुड़े शहर (Bhopal) के लगभग दो हजार कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
शासन स्तर से नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ के अवकाश पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रतिबंध अवधि में अवकाश आवेदन कलेक्टर की अनापत्ति के उपरांत सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत किए जाएंगे।
शहर में आने जाने वाले मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। किसी भी संदिग्ध वाहन को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं और पुलिस से कहा गया है कि लगातार सड़कों पर चेङ्क्षकग की जाए। इसके अलावा भोपाल एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर भी चेङ्क्षकग बढ़ गई है। प्रशासन ने सिविल डिफेंस और पुलिस कंट्रोल रूम का गठन किया है जहां से भोपाल में होने वाली हर तरह की चेङ्क्षकग पर नजर रखी जा रही है।
शहर में हुई मॉकड्रिल (Mock Drill) के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम ङ्क्षसह ने स्मार्ट सिटी को शहर में सायरन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ को भी कहा कि जहां भी साइरन की व्यवस्था न हो वहां सायरन लगवाए जाए। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम को ड्रोन और फायर ब्रिगेड से जुड़े इक्विपमेंट की कमी को भी पूरा करने के लिए कहा है। शहर में सीसीटीवी की निगरानी रहे इसके लिए उन्होंने स्मार्ट सिटी सभी सीसीटीवी पर काम करने के लिए भी निर्देशित किया है।
में आगे भी मॉकड्रिल करवाई जाएंगी। फिलहाल एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग, ऑयल डिपो और ऑयल टैंक में आग लगने की मॉकड्रिल हो चुकी है। प्रशासन का कहना है कि जारी निर्देशों के अनुसार मॉकड्रिल को करवाया जाएगा।
पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति को आपदा की स्थिति माना जा रहा है और ऐसी स्थिति में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की अहम भूमिका होती है। भोपाल के 7 जोन में 300 से ज्यादा सिविल डिफेंस वालेंटियर्स है जो इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इनकी ट्रैडिंग होमगार्ड में होती है। फिलहाल ये भी निर्देशों पर काम कर रहे हैं।
बिजली फॉल्ट के लिए टोल फ्री नंबर -18001806507
बिजली वॉट्सएप नंबर कस्टमर केयर- 9414037085
पानी के लिए जलदाय कार्यालय नगर निगम- 2706624, 2747400, 2203000
मेडिकल इमरजेंसी के लिए-1912
एंबुलेंस-102/108
कचरा गाड़ी के लिए- 9414037085
जिला अस्पताल- 075527 47400
महिला चिकित्सालय- 22610616, 2607500
जनाना हॉस्पिटल- 22378721
टलड बैंक कल्याण टलड बैंक- 22518222
पुलिस की मदद के लिए- 100
कंट्रोल रूम- 0755-5226530
घायल पशुओं के लिए- 9414037085
नगर निगम- 2747400, 9887345580, 8107299711, 7230055800, 274740
युद्धकाल में बचाव के लिए शहर को सात जोन में बांटा गया है। हर जोन में एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। जिसमें उस जोन के पुलिस एसीपी, फूड के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इस टीम की जिख्नमेदारी जोन में होने वाली मॉकड्रिल से लेकर हर गतिविधियों को करवाने की रहेगी। इसके अलावा आपदा के समय या किसी भी घटना के समय इनके नेतृत्व में कार्य किए जाएंगे।
Updated on:
10 May 2025 08:59 am
Published on:
10 May 2025 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
