रेलवे की ओर से यात्रियों को मात्र 20 रुपए और 50 रुपए में खाना उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, भोपाल रेल मंडल से पहले रायपुर रेल मंडल में जनर कोच में भोजन मुहैय्या कराने की व्यवस्था के सफल होने पर अब भारतीय रेलवे ने ये सुविधा भोपाल रेल मंडल की 135 ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में यात्रियों को देने का फैसला लिया है।