
भोपाल। एकता परिषद और अंश हैप्पीनेस सोसायटी की ओर से मुरैना के मरा गांव में तीसरा रूर्बन कैम्प किया गया जिसमें देशभर के 21 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें जहां कुछ स्कूली छात्र शामिल रहे तो कुछ युवा आर्टिस्ट और प्रोफेशनल्स भी थे। इन सभी ने 4 दिन मरा गांव में बिताए और गांव के लोगों से बातें कर समस्याएं जानीं। कैम्प के तहत युवाओं ने गांववासियों के साथ मिलकर सरकारी नीतियों की त्रुटियों को खोजा उनके समाधान के लिए विचार किया। साथ ही गांव का सही नक्शा तैयार किया जो कि अब तक शायद कहीं मौजूद नहीं था। इसके अलावा युवाओं ने गांव में बांध के निर्माण की सोच का अंकुर भी बोया।
समस्याओं पर विचार विमर्श
इस दौरान कई मुद्दों की युवाओं को जानकारी मिली जिसमें गांव के बच्चों का कुपोषित होना, बच्चों में शिक्षा का अभाव, पीने के पानी की कमी, खाने के लिए अनाज की कमी, रहने के लिए पक्की छत का न होना और अपनी जमीन के लिए संघर्ष करना। इसके अलावा सरकार के किए गाए कामों को भी देखा।
जश्ने मामू कार्यक्रम 29 अप्रैल को
भोपाल द्य अदाकार भोपाल एवं खुश्बू एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से 29 अप्रैल को कार्यक्रम 'जश्ने मामूÓ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रंगकर्मी हमीदुल्ला खान 'मामू के रंगकर्म के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान के रूप में किया जा रहा है। कार्यक्रम में संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी जिसमें शहर के राजीव सिंह, रजनी धूरिया, सीमा सक्सेना, विनय शुक्ला, शिवानी धूरिया जैसे फनकार गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे रवीन्द्र भवन होगा।
गजल-गायन एवं कथक नृत्य आज
जनजातीय संग्रहालय में श्रृंखला उत्तराधिकार में इस रविवार को गजल गायन एवं कथक समूह नृत्य की प्रस्तुतियां संग्रहालय सभागार में शाम 6.30 बजे से होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत मोहन सिंह भुनावत एवं साधना जेजूरीकर साथी कलाकारों के गजल गायन से करेंगे। इसके बाद नई दिल्ली की प्रेरणा श्रीमाली अपने साथी कलाकरों के साथ कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
Published on:
22 Apr 2018 10:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
