10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल संकट : लाइन में लीकेज से बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

जल संकट से परेशान रहवासी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Apr 2018, 10:24 PM IST

leakage

भोपाल/माता मंदिर। भले ही राजधानी में जि मेदारों द्वारा लोगों को जल संकट से निजात दिलाने पाइप लाइन बिछाने, लीकेज बंद करवाने समेत विभिन्न कार्य करने के दावे किए जा रहे हो। लेकिन आज भी शहर भर में दर्जनों जगह पाइप लाइन में लीकेज के कारण मु य सड़क पर पानी बहता देखा जा रहा है। कुछ ऐसे ही हालात नर्मदा भवन के पास लींक रोड पर देखने को मिल रहे हैं, यहां सप्ताह भर से पाइप लाइन में लीकेज होने से मु य सड़क पर लाखों लीटर पानी बह रहा है।
वार्ड-31
वार्ड- 31 के अंर्तगत आने वाले नर्मदा भवन के पास मु य सड़क पर नर्मदा पाइप लाइन में लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। रहवासियों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार जि मेदारों को मामले से अवगत करवाया, लेकिन लीकेज नही सुधरवाया गया। जबकि तुलसी नगर के आसपास स्थित कई बस्तियों के रहवासी रोजाना जल संकट से जुझ रहे हैं। लीकेज का पानी पास ही स्थित नाले में मिल रहा है। लेकिन किसी के द्वारा लीकेज को ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाई।

लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा
मैंने नर्मदा लाइन फूटने की शिकायत सब इंजीनियर से की है। जल्द ही उनके द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे पानी की बरबादी रोकी जा सकेगी।
-अमित शर्मा, पार्षद वार्ड-31

बच्चे चित्र बनाकर बताएंगे परेशानियां
नेहरू नगर के वार्ड-27 में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले हाट बाजार से लोगों को होने वाली समस्यों पर कोटरा सुल्तानाबाद स्थित विवेकानंद पार्क में रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बच्चे चित्रों के माध्यम से जिला प्रशासन और नगर निगम को हाट बाजार से होनी वाली समस्याओं को अवगत करवाऐंगे। इस प्रतियोगिता में बच्चे चित्रों के माध्यम से जिला प्रशासन और नगर निगम को हाट बाजार से होनी वाली समस्याओं को अवगत करवाऐंगे।