5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका के साथ लोगों ने खेले रोचक गेम्स, विजेताओं को मिले पुरस्कार

फारच्युन डिवाइन सिटी मिसरोद में हुआ कार्यक्रम, रहवासियों ने उठाया लुत्फ

2 min read
Google source verification
patrika

भोपाल/होशंगाबाद रोड। मिसरोद में स्थित फारच्युन डिवाइन सिटी कैंम्पस में रहवासियों के लिए पत्रिका विथ इवनिंग का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और कपल्स के लिए पासिंग दी बॉल, बकेट में बाल डालना, तो बच्चों के लिए पुशअप लगाना और लड़कियों के लिए चेयर रेस जैसे रोचक गेम्स कराए गए। इसमें बड़ी संख्या में रहवासियों ने भाग लिया। इस मौके पर फारच्युन डिवाइन सिटी के अध्यक्ष बाबी सिंह, और अन्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

बकेट बॉल में फस्ट प्राइज रीता सोलंकी, सेकेंड में किरण प्रजापति और थर्ड में कौसर रहीं। वही लकी ड्रॉ में विजेता रुसिल पाटिल रहे। कपल के लिए बकेट बॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किरण महेंद्र प्रजापति, दूसरे नंबर पर एके जैन दंपत्ति, तीसरे नंबर पर स्वर्णा पवन राजोरिया रहीं। पुशअप बॉयज में आकाश, नमन लालवानी और राज पटेल तथा लड़कियों के चेयर रेस में प्रथम दिव्या, दूसरे पर स्नेहा धनवानी और असमी जैन को पुरस्कृत किया गया।

बहुत इंज्वाय किया : सिंह
अध्यक्ष बाबी सिंह ने पत्रिका के इवेंट की सराहना करते हुए कहा कि यही एक ऐसा अखबार है, जो लोगों के दिलों में गहरी पैठ बना रखा है। हर वर्ग के लिए पत्रिका खबरें, कॉलम देता है। इन दिनों पत्रिका का महाअभियान चेंजमेकर बदलाव की ओर काफी सराहनीय है। कपल के लिए आयोजित बकेट बॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार किरण महेंद्र प्रजापति को दिया गया। बकेट बॉल प्रतियोगिता का फस्ट प्राइज रीता सोलंकी को देते हुए फारच्युन डिवाइन सिटी के अध्यक्ष बाबी सिंह।

दुसाध राहुवंशी समाज ने मांगा आरक्षण, बैठक आज
दुसाध (पासवान) राहुवंशी समाज भोपाल की बैठक रविवार सुबह 10.30 बजे से छठ घाट वृंदावन पार्क, डी सेक्टर बरखेड़ा में रखी गई है। समाज के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण प्राप्त करना है। बिहार और यूपी में 50 साल से समाज को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन मप्र में अपने अधिकारों से वंचित रहा है। इस मौके पर समाज अध्यक्ष बहादुर प्रसाद, विनोद कश्यप उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र प्रसाद महासचिव आरआई पासवान, राम प्रवेश उपस्थित रहें।