भोपालः आज के समय में इंटरनेट हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। पिछले कुछ सालों में इंटरनेट ने हमें अपना आदि बना लिया है। दुनियाभर के करोड़ों लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं। इंटरनेट की वजह से आज हमारा जीवन काफी आसान हो गया है। आज हालात यह हैं कि, इंटरनेट के बिना दुनिया की एक बड़ी आबादी जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती। हालांकि, इंटरनेट का प्रयोग हर क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ज्यादातर सरकारी और गैर सरकारी विभाग कारोबार, ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर अपने मनोरंजन, बिलों का भुगतान, व्यापारिक दस्तावेजो का आदान प्रदान जैसे अनेकों काम अब इंटरनेट की मदद से बहुत आसान हो गए हैं।