भोपाल/ मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के नए मुख्य सचिव (CS) अब इक़बाल सिंह बैंस (Iqbal Singh Bains) होंगे। उन्हें मौजूदा मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी का स्थान सौंपा गया है। बता दें कि, गोपाल रेड्डी को बीते सप्ताह ही पिछली कमलनाथ सरकार (kamalnath government) ने मुख्य सचिव नियुक्त किया था। हालांकि, सरकरा बदलते ही, शिवराज सिंह के करीबी माने जाने वाले को उनके स्थान पर नियुक्त किया है।