18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आर्मी के जीतू राय ने जीता कांस्य पदक

63वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप-चंडीगढ़, हरियाणा, एयर फोर्स के शूटरों का दबदबा

2 min read
Google source verification
आर्मी के जीतू राय ने जीता कांस्य पदक

आर्मी के जीतू राय ने जीता कांस्य पदक

भोपाल. मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग चंैपियनशिप में रविवार को 50 मीटर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में बीएसएफ के सिब कुमार घोष 556 अंकों के साथ ने स्वर्ण पदक जीता। एयर फोर्स के गौरव राणा (555) ने रजत और आर्मी के जीतू राय (554) ने कांस्य पदक जीते। टीम स्पर्धा में आर्मी माक्र्समेनशिप यूनिट 1648 अंकों के साथ पहले, राजस्थान (1638) दूसरे और एसएसबी (1636) तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष स्पर्धा में चंडीगढ़ के विजय वीर सिद्धू (580) पहले, आर्मी के गुरप्रीत सिंह (578) दूसरे और चंडीगढ़ के उदयवीर सिद्धू (574) तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में आर्मी माक्र्समेनशिप यूनिट 1707 अंकों के साथ पहले, चंडीगढ़ (1693) दूसरे और हरियाणा (1689) तीसरे स्थान पर रहा।

तमिलनाडु के महेश ने जीता स्वर्ण
25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल सिविलियंस इवेंट में तमिलनाडु के महेश पशुपति ने 569.13 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के अर्पित गोयल (569.11) ने रजत और उत्तराखंड के अंकुर गोयल (567.16) ने कांस्य पदक जीते। टीम स्पर्धा में दिल्ली (1666) पहले, पंजाब (1654) दूसरे और महाराष्ट्र (1653) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 50 मीटर फ्री प्रिस्टल जूनियर बालक व्यक्तिगत स्पर्धा में एयर फोर्स के गौरव राणा ने 555 अंक हासिल कर स्वर्ण जीता। पंजाब के अर्जुन सिंह (548.11) दूसरे और हरियाणा के निखिल चंदिला (548.9) तीसरे स्थान पर रहे।

विजय वीर ने लगाया सोने पर निशाना
25 मी. एयर पिस्टल जूनियर बालक स्पर्धा में चंडीगढ़ के विजय वीर सिधु (580) ने स्वर्ण और उदयवीर सिधु (574) ने रजत पदक हासिल किया। दिल्ली के हर्ष गुप्ता (572) तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में चंडीगढ़ (1699) ने पहला, हरियाणा (1680) ने दूसरा और दिल्ली (1672) को तीसरा स्थान मिला। 25 मी. स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर बालक सिविलियंस में गुजरात के पांचाल रोहित ने 521 अंक अर्जित कर स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अरुण तिवारी (516) ने रजत और उत्तर प्रदेश के ही श्याम सिंह यादव (451) ने कांस्य जीते। इसी प्रकार 50 मी. स्टैंडर्ड जूनियर सिविलियन इवेंट में हरियाणा के निखिल चंदीला (548) ने स्वर्ण, दिल्ली के शौर्य सरीन (543.10) ने रजत और हरियाणा के अभिमन्यु यादव (543.6) ने कांस्य पदक अर्जित किया।