21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Diwali 2017 : धनवान और भाग्यवान बनने के चमत्कारी टोटके जो आपको कर देंगे मालामाल!

Diwali 2017 : धनवान और भाग्यवान बनने के चमत्कारी टोटके जो आपको कर देंगे मालामाल!

चमत्कारी टोटके, जो आपको धनवान और भाग्यवान बनाने के साथ ही आपको मालामाल भी कर देंगे!
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Oct 2017, 10:54 AM IST

Jhadu ke Chamatkari Totke

भोपाल। दिवाली आते ही कई चमत्कारी टोटकों की बात भी सामने आने लगती है और इसी दिशा में हम आपको बता रहे हैं झाडू के वे चमत्कारी टोटके, जो आपको धनवान और भाग्यवान बनाने के साथ ही आपको मालामाल भी कर देंगे!

आर्थिक संपन्नता के लिए आज के दौर में लोग कई तरह के काम तो करते ही हैं, इसी के चलते कई लोग लगातार ज्योतिषों के भी चक्कर लगाते हैं। वहीं इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि यदि हम अपने घर में सिर्फ झाड़ू से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखें, तो न सिर्फ आपके घर की कलह खत्म होगी, बल्कि घर में मां लक्ष्मी का भी वास होगा।

पंडित शर्मा के अनुसार झाड़ू का महत्व इससे भी समझा जा सकता है कि रोगों को दूर करने वाली शीतला माता अपने एक हाथ में झाड़ू लिए रहती हैं। अत: झाड़ू का नियमित उपयोग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, जो इस प्रकार हैं...

- सूर्यास्त होने के बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वहीं, इसका एक और दर्शन यह भी है कि यदि कोई कीमती वस्तु गिर गई है, तो सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से वह दिखेगी नहीं और कचरे के साथ घर से बाहर चली जाएगी।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति झाड़ू को एक ही नियत स्थान पर रखने की बजाय कहीं भी रख देते हैं, उनके घर में धन का आगमन प्रभावित होता है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
- वहीं सपने में झाड़ू देखने का मतलब आपके होने वाले आर्थिक नुकसान से लगाया जाता है। बहुत ज्यादा समय से उपयोग में नहीं आ रही पुरानी झाड़ू को घर में न रखें। जब भी नई झाड़ू उपयोग में लानी हो तो, शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें।
- हम जिस प्रकार धन को छुपाकर रखते हैं, उसी प्रकार झाड़ू को भी अपने घर में आने-जाने वाले लोगों की नजरों से दूर रखना चाहिए।


- माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी का वास झाड़ू में ही होता है। इसलिए झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं मारना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
- झाड़ू बुहारने के बाद हमेशा साफ करके रखें। झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने पर घर में कलह होती है।

ये टोटके भी आजमा सकते हैं :
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी भी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाड़ुओं का गुप्त दान करें। झाड़ू दान करने में इन बातों का ध्यान रखें।
- मंदिर में झाडू दान करने के पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। यदि उस दिन कोई शु योग ?ग, त्यौहार हो तो इस दान की महत्ता बढ़ जाती है और - घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है। जिस दिन भी यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही आपको 3 झाड़ू खरीद लेनी चाहिए।
- जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, तो नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

- पोंछा लगाने वाले पानी में पांच चम्मच सादा समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इससे किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है।

दीपावली की रात ये भी हैं खास:
दिवाली पर छिपकली का दिखना काफी शुभ माना गया है। हालांकि, ऐसे तो छिपकली दिवार पर आसानी से दिख जाती है लेकिन यदि व्यक्ति को दीवाली के त्योहार पर छिपकली दीवार पर रेंगती हुई दिखाई देती है तो पता चलता है कि लक्ष्मी जी की कृपा आने वाली है। मान्यताओं के अनुसार, छिपकली के दिखने से पैसों की तंगी दूर होती है और ज्यादा से ज्यादा पैसा आता है।

कई लोगों को शिकायत होती है कि उनके घर में छछूंदरों ने परेशान कर रखा है। लेकिन दिवाली के पर्व पर छछूंदर का दिखना काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यदि रात में छछूंदर दिख जाए तो आर्थिक फायदा होता है।
दिवाली की रात बिल्ली का घर में आना भी काफी शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन यदि बिल्ली घर में आकर दूध पी जाती है तो इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनती है।

दिवाली की रात उल्लू का दिखाई देना :
नवरात्रि के साथ साथ दिवाली की रात में उल्लू का दिखाई देना भी काफी शुभ संकेत माना जाता है। चूंकि, उल्लू को मां लक्ष्मीजी का वाहन माना जाता है ऐसे में मान्यता है कि उल्लू का रात में दिखना काफी शुभ है। जिसे उल्लू दिवाली की रात में दिख जाता है, उसपर लक्ष्मी जी की कृपा आने लगती है।