भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ते-बढ़ते दो करोड़ के पार हो गई है। इसके अलावा भोपाल जिले में 21 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं, जो अन्य कंपनियों के हैं। बात अगर बीते साल की करें तो यहां अपने बढ़ते मार्केट शेयर के साथ रिलायंस जियो ने एक और रिकॉर्ड बना लिया था। जियो ने मध्य प्रदेश में एक तिमाही में 15.5 रेवन्यू मार्केट शेयर हासिल किया था। जियो का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रेवन्यू मार्केट शेयर 19 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश में जियो के अलावा, आइडिया, रिलायंस स्मार्ट, एयरटेल, वोडाफोन, टाटा डोकोमो, वीडियोकॉन, बीएसएनएल कंपनियां हैं लेकिन जियो के सबसे बड़े ऑफर आने के बाद से मध्य प्रदेश के लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।