
रोड ही टूटी पड़ी है
भोपाल. चौदह करोड़ खर्च करने के बाद भी जेके रोड को आदर्श मार्ग नहीं बनाया जा सका। इस मार्ग के लिए जो काम प्रस्तावित किए गए थे वे पूरे ही नहीं हो पाए। अभी कई जगह यहां के पैवर्स ब्लॉक उखड़ गए हैं तो कहीं रोड ही टूटी पड़ी है। इसक पीछे ठेकेदारों को कारण बताया गया। बताया गया समय अंतराल के बाद से ये बदलते रहे। ऐसे में हर एक ने अधूरा काम पूरा करने की बजाय नए सिरे से निर्माण किया। नतीजा ये निकला है कि कई जगह काम में असमानताएं हैं।
ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर पैवर्स ब्लॉक रिटेंर्निंग वॉल सड़क चौड़ीकरण सहित कई काम होने थे- हालांकि इसमें सुधार के लिए काम हो चुका है। करीब पांच साल पहले जेके रोड को आदर्श रोड बनाने की शुरुआत हुई थी। ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर पैवर्स ब्लॉक रिटेंर्निंग वॉल सड़क चौड़ीकरण सहित कई काम होने थे। पैवर्स ब्लॉक के लिए जो ठेका हुआ वह काम पूरा ही नहीं किया गया। यहां केवल बाहरी हिस्सों के काम कराए गए।
- सात करोड़ की लागत से पैवर्स ब्लॉक. केवल मुख्य और फुटपाथ के हिस्से पर लगे
- चार करोड़ की लागत से सड़क के दोनों ओर रिटेंर्निग वॉल . कई जगह आधी.अधूरी बनाकर छोड़ी गई
- 30 लाख की लागत से मुख्य हिस्से पर सौंदर्यीकरण . उखड़ रहे हैं हिस्से
- करीब तीन करोड़ से 2.5 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण. कई स्थानों पर गड्ढे।
Updated on:
11 Sep 2022, 1:44 PM IST
Published on:
11 Sep 2022, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.