2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी-अभी खोला था ई-बाइक का शोरूम, ऐसा क्या हुआ जो पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

अचानक ऐसा क्या हुआ जो उसने अपने ही पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन खत्म कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jan 2022, 10:30 AM IST

अभी-अभी खोला था ई-बाइक का शोरूम, ऐसा क्या हुआ जो पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

अभी-अभी खोला था ई-बाइक का शोरूम, ऐसा क्या हुआ जो पिता की रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, एक युवक ने हालही ई-बाइक का शोरूम खोला था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो उसने अपने ही पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन खत्म कर लिया।


युवक ने सुसाइड नोट के रूप में मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखा कि अब सहन नहीं होता, चारों तरफ करंट दिखता है, बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से डिप्रेशन में था, उसे कुछ समय पहले करंट भी लगा था, लेकिन अब वह पूर्ण रूप से ठीक था। युवक एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल में बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था, उसने अभी-अभी करीब पांच छह दिन पहले ही पटेल नगर में इ बाइक का शोरूम भी खोला था।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम जलज पिता पंकज जैन (21) है, उनके पिता रायसेन में अनाज का काम करते हैं, उनका परिवार भोपाल के सिद्धार्थ लेक सिटी में रहता था, पंकज जैन अपनी पत्नी को लेकर उपचार के लिए गए थे, वहीं उनका छोटा बेटा शोरूम पर था, जब वह दोपहर साढ़े तीन बजे घर आया तो उसने भाई को आवाज दी, लेकिन उसने गेट नहीं खोला, इस पर वह पास वाले डुपलेक्स से चढ़कर अपने घर पहुंचा तो देखा कि भाई दरवाजा नहीं खोल रहा है, इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा तो जलज खून में लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें : बिजली बिल में छूट चाहिए तो दो दिन में करा लें पंजीयन

थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि जलज के पिता के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है, जलज ने कनपटी पर फायर कर खुद को गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई, फिलहाल परिजनों के बयान होने के बाद ही कुछ खुलासा होगा, हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जलज के छोटे भाई के अनुसार जलज को कुछ दिन पहले करंट लगा था।