राजधानी भोपाल से मंदसौर के लिए रवाना होते समय कांग्रेस के राज्य चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सरकार पर सभा को असफल बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सिंधिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'शिवराज सरकार किसानों को सभा स्थल तक पहुंचने से रोकने का हर संभव प्रयास करने में पूरी ताक़त से जुटी हुई है, इसके लिए उसने कई किसानों से बांड तक भरवा लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए सीधे तौर पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो आयोजन को बिगाड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है, साथ ही ये आरोप भी लगाया कि, अगर मंदसौर ज़िले में किसी भी तरह की कोई हताहत होती है, तो इसके पीछे भी सरकार का हाथ होगा। उन्होंने कहा कि, फिलहाल देखना होगा, शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने से रोकने के लिए शिवराज सरकार के हथकंडे कितने कारगर साबित होते हैं।'