भोपाल/ मध्य प्रदेश में इन दिनों जारी राजनीतिक घमासान अपने चरम पर है। प्रदेश सरकार के दावे और विपक्ष के हमले के बीच कड़ियां इस कदर उलझ गई हैं कि, ये तय कर पाना संभव नहीं हो रहा है कि, आखिरकार ऊंट किस करवट बैठेगा। हालांकि, ये तो सभी जानते हैं कि ये सियासी उठापटक की शुरुआत सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण हुई है। अब तक कई लोग इस असमंजस में भी हैं कि, आखिर वो कोनसे मूल कारण हैं जिसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का 18 साल पुराना साथ एकदम से छोड़ दिया। फिलहाल, इसका जवाब बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की वजह बताई।