कांग्रेस नेता और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने भी ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किये, अपने पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि, आने वाला वक़्त अपने स्वार्थों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 15 वर्षों तक किए गए ईमानदारी पूर्ण जमीनी संघर्ष के बाद पाई सत्ता को अपने निजी स्वार्थों के लिए झोंक देने वाले जयचंदों - मीर जाफरों को कड़ा सबक सिखाएगा।' एक अन्य ट्वीट में यादव ने कहा कि, आज ज्योतिरादित्य ने उसी घिनौनी विचारधारा के साथ एक बार पुनः खड़े होकर अपने पूर्वजों को सलामी दी है।' इसके अलावा, एक और ट्वीट करते हुए अरुण यादव ने कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनाए गए चरित्र को लेकर मुझे ज़रा भी अफसोस नहीं है। सिंधिया खानदान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी जिस अंग्रेज हुकूमत और उनका साथ देने वाली विचारधारा की पंक्ति में खड़े होकर उनकी मदद की थी।'