22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीड़ित आदिवासी के पांव धुलाने को कमलनाथ ने बताया नौटंकी, बोले- ऐसे नहीं धुलेंगे 18 साल के पाप

कमलनाथ ने कहा- कैमरे की राजनीति कर रहे हैं शिवराज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jul 2023, 5:52 PM IST

kamalnath attack on shivraj at Sidhi Urine Case

पीड़ित आदिवासी के पांव धुलाने को कमलनाथ ने बताया नौटंकी, बोले- ऐसे नहीं धुलेंगे 18 साल के पाप

मध्य प्रदेश के सीधी में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला ( pravesh shukla ) द्वारा आदिवासी युवक पर किए गए पैशाब ( sidhi urine case ) के मामले में सरकार द्वारा कार्रवाई के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज ( cm shivraj ) सिंह चौहान का पीड़ित को सीएम निवास पर बुलाकर स्वागत करने के मामले में अब बवाल खड़ा हो गया है। इस संबंध में बसपा सुप्रीमो मायावती ( mayawati ) की नाराजगी के बाद अब कमलनाथ ( Kamal Nath ) ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैमरे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए स्वागत के नाम पर नौटंकी करने की बात कही है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित से मुलाकात के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधे निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिर्फ कैमरे से मतलब था। भारतीय जनता पार्टी नाटक नौटंकी कर रही है। सरकार के 18 साल के पाप ऐसे नहीं धुलेंगे।'

यह भी पढ़ें- आखिर कौन है सीधी पेशाबकांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला? जानें पूरी कुंडली


कमलनाथ का हमला

कमलनाथ ने आगे ये भी कहा कि, कैमरे से मतलब नहीं होता तो कैमरे में ये सब नहीं करते। शिवराज सिंह कैमरे की राजनीति कर रहे हैं। ये कैमरे की राजनीति चलने वाली नहीं है। 18 साल का पाप धोने की कोशिश, लेकिन ये धुलने वाले नहीं हैं। उनके इस कृत्य पर आदिवासी समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। सीधी की घटना ने देशभर में मध्य प्रदेश को कलंकित किया है। सब साफ हो चुका है कि आरोपी किस से जुड़ा हुआ है। यही समिति बनाएंगे और क्लीन चिट भी दे देंगे।

यह भी पढ़ें- 'पीड़ित आदिवासी को 600 कि.मी दूर बुलाकर कैमरे के सामने पैर धोना नाटकबाजी', शिवराज पर भड़कीं मायावती


मायावती ने भी उठाए सवाल

इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है कि, 'मध्यप्रदेश के सीएम द्वारा सीधी ज़िले के पेशाबकांड के पीड़ित आदिवासी को लगभग 600 किलोमीटर दूर भोपाल बुलाकर सीएम हाऊस में कैमरे के घेरे में उसके पैर धोना सरकारी पश्चाताप कम तथा इनकी नाटकबाजी और चुनावी स्वार्थ की राजनीति ज्यादा लग रही है। ऐसा नुमाइश कार्य क्या उचित ?'