22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर कौन है सीधी पेशाबकांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला? जानें पूरी कुंडली

पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला की भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर मौजूद हैं कई तस्वीरें...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Jul 2023, 5:42 PM IST

sidhi_pravesh_shukla.jpg

सीधी. पूरा नाम प्रवेश शुक्ला, पिता का नाम- रमाकांत शुक्ला, उम्र- 30 साल, गांव कुबरी, जिला-सीधी । ये बायोडाटा उस प्रवेश शुक्ला का है जिसका नाम बीते कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में है। वजह है सीधी में हुआ वो पेशाबकांड जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। आदिवासी युवक पर जिस तरह से भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला शराब और सत्ता के नशे में चूर होकर अमानवीय कृत्य कर रहा था उसे देखकर हर कोई सहम गया। आदिवासी युवक पर पेशाब करते भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का वीडियो सामने आया तो हड़कंप मच गया। तुरंत सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आए और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही रासुका लगाने के निर्देश दिए। घटना के कुछ घंटों बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दूसरे दिन उसके घर बुलडोजर भी चला।

आखिर कौन है प्रवेश शुक्ला ?
आदिवासी युवक पर शराब के नशे में चूर होकर पेशाब करने वाला आरोपी प्रवेश शुक्ला आखिर कौन है ? प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी से उसका क्या संबंध है ये सवाल तेजी से उठने लगे ? जिनके जवाब हम आपको बताएंगे। प्रवेश शुक्ला सीधी जिले से 20 किमी दूर कुबरी गांव का रहने वाला है। वो भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है जो पार्टी के लगभग हर कार्यक्रम में शामिल होता था। शुरुआत में ये भी सामने आया कि आरोपी प्रवेश शुक्ला सीधी से भाजपा विधायक केदार शुक्ला का करीबी है और उनका प्रतिनिधि भी है। हालांकि ये बात अलग है कि पेशाबकांड का अमानवीय वीडियो सामने आने के बाद विधायक केदार कश्यप और भाजपा ने प्रवेश शुक्ला से पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें- मिट्टी में मिल गया पेशाब कांड के आरोपी का घर, सरकार ने चलाया बुलडोजर

विधायक ने किया किनारा, पार्टी ने भी झाड़ा पल्ला
भाजपा ने जहां प्रवेश शुक्ला नाम के किसी व्यक्ति से पार्टी का कोई संबंध न होने की बात कही तो विधायक केदार कश्यप ने भी उसे अपना प्रतिनिधि न होना बताया। जबकि सोशल मीडिया पर आरोपी की ऐसी कई तस्वीरें मौजूद हैं जिनमें वो खुद को विधायक प्रतिनिधि बता रहा है। इतना ही नहीं एक पेपर में प्रवेश शुक्ला को विधायक केदार शुक्ला के द्वारा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने की छपी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं प्रवेश शुक्ला सीधी जिले में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष भी रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम ने पेशाब कांड के पीड़ित के पैर धोए, माला पहनाई, माफी भी मांगी

पहले से दर्ज हैं तीन अपराध
पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ धारा 294, 506, भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीएम और गृहमंत्री की सख्ती के बाद आरोपी पर एनएसए भी लगाया गया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आपको ये भी बता दें कि इससे पहले भी प्रवेश शुक्ला पर तीन मामले दर्ज थे जिनमें से एक पुलिस कर्मी से मारपीट का था जबकि दो सामान्य मामले थे। इतना ही नहीं करीब डेढ़ साल पहले सीधी में ही पत्रकारों के साथ बदसलूकी और जेल में उन्हें कपड़े उतरवाकर बैठाने के मामले में प्रवेश शुक्ला पर आरोप लगे थे।