दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही रविवार को भी चल रही थी। कार्यवाही के बाद बाहर निकले मंत्री तुलसी सिलावट ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने एक निर्देश दिया है कि हर मॉल में जो सेल लगाते हो, उस सेल की अवधि क्या है, वो खत्म कब हो रहा है। ये सब कुछ मॉल वाले को बताना होगा। साथ ही नोटिस बोर्ड पर बताना होगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। कल यानी सोमवार को इससे संबंधित आदेश निकल जाएगा।