26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पकौड़े के बाद अब रोजगार के लिए बैंड स्कीम, युवाओं को बैंड बजाना सिखाएगी कमलनाथ सरकार

पकौड़े के बाद अब रोजगार के लिए बैंड स्कीम, युवाओं को बैंड बजाना सिखाएगी कमलनाथ सरकार

1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 10, 2019

kamal nath

परोड़े के बाद अब रोजगार के लिए बैंड स्कीम, युवाओं को बैंड बजाना सिखाएगी कमलनाथ सरकार


भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पकोड़े तलने को रोजगार की उपमा दी थी। पीएम मोदी के इस बयान के बाद देशभर में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया था। कांग्रेस ने पकौड़े बेचने को रोजगार कहने की बात पर बीजेपी औऱ पीए मोदी का जमकर मजाक किया था। मध्यप्रदेश की सत्ता में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई तो कांग्रेस ने भी युवाओं को रोजगार देने के लिए एक अनूठा प्रयोग शुरू करने की बात कही है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार युवा स्वाभ‍िमान योजना के जर‍िए युवाओं को गाय हांकने की ट्रेन‍िंग देने के बाद अब बैंड-बाजाने की ट्रेन‍िंग देने जा रही है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि संसदीय क्षेत्र छ‍िंदवाड़ा से ट्रेनिंग स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है।


कांग्रेस की मध्य प्रदेश में सरकार बनी तो उसने भोपाल, इंदौर, जबलपुर में गाय, भैंस, बकरी आदि ढोरों (पशु) को हांकने व चराने का भी पैसा देना का फैसला किया। युवा स्वाभिमान योजना के तहत सरकार युवाओं को ट्रेन‍िंग देगी कि कैसे पशु हांके और चराए जाते हैं। इसके बदले में युवाओं को 4 हजार रुपए भी मिलेंगे।

मध्यप्रदेश का होगा नाम
सीएम कमलनाथ ने ये भी कहा क‍ि म्यूज‍िक बैंड की ट्रेन‍िंग देने के ल‍िए छ‍िंदवाड़ा में एक म्यूज‍िक बैंड ट्रेन‍िंग स्कूल भी खोलने का प्रयास करूंगा। उनकी इच्छा है क‍ि ये बैंड ग्रुप देश भर के शादी-समारोह में परफॉर्म करे। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं को न स‍िर्फ रोजगार म‍िलेगा बल्कि मध्य प्रदेश का पूरे देश में नाम भी होगा।

बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक
कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर स‍ियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इसे बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक बताया है। सरकार के इस फैसले पर लोगों को कहना है क‍ि बड़े-बड़े उद्योग लगाने और युवाओं को बेहतर रोजगार की आस जगाने वाले सत्ता आते ही क‍िस तरह बदल जाते हैं।