26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के पहले कमलनाथ का एलान, दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के पहले कमलनाथ का एलान, दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Mar 23, 2019

loksabha

भोपाल. भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि मैंने कमलनाथ से आग्रह किया है कि दिग्विजय सिंह प्रदेश की उस सीट से चुनाव लड़ें जहां से कांग्रेस 30 से 35 सालों से चुनाव नहीं जीत पाई है। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कमलनाथ के बयान का समर्थन किया था।


दिग्विजय ने कहा था शुक्रिया कमलनाथ
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के आग्रह को स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया था। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था- 'धन्यवाद कमलनाथ जी को जिन्होंने मप्र में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं।' दिग्विजय ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा था- 'मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से 1977 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था। चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं। नर्मदे हर।'

भाजपा का गढ़ है भोपाल
भोपाल संसदीय सीट का भाजपा का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर आखरी बार कांग्रेस को 1984 में जीत मिली थी। भाजपा 1989 में पहली बार यहां से चुनाव जीता इसके बाद से यहां कांग्रेस कभी भी चुनाव नहीं जीत सकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के अलोक संजर ने जीत दर्ज की थी। इस बार यहां से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है। माना जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं। दिग्विजय सिंह अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं को भाजपा से उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

नरेन्द्र सिंह तोमर हो सकते हैं उम्मीदवार
सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब भाजपा भोपाल से नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि अभी ऐसी चर्चाएं हैं कि नरेन्द्र सिंह तोमर अपनी सीट बदलना चाहते हैं और माना जा रहा था कि नरेन्द्र सिंह तोमर भोपाल से चुनाव लड़ सकते हैं।