1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : मध्यप्रदेश में रिलीज होगी पद्मावत, यह है नई तारीख!

मध्यप्रदेश में पद्मावत फिल्म को लेकर एक्ट्रा अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था विशेष इंतजाम...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 25, 2018

padmawati

भोपाल। मध्यप्रदेश में पद्मावत फिल्म को लेकर एक्ट्रा अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश से अब स्पष्ट हो गया है कि मध्यप्रदेश में पद्मावत को जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने फिलहाल 25 जनवरी को फिल्म रिलीज नहीं की, उन्होंने कहा है कि वे 27 जनवरी को इसका निर्णय लेंगे।

गृहमंत्री बोले- सरकार फिल्म रिलीज करने को तैयार
फिल्म पद्मावत के विवादों के बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सरकार फिल्म पद्मावत की रिलीज को तैयार है, लेकिन फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं चाहते हैं कि फिल्म रिलीज हो।

अब 27 जनवरी को हो सकती है रिलीज
मध्यप्रदेश फिल्म एसोसिएशन का कहना है कि सरकार फिल्म को रिलीज करने को तैयार है, हम खुद ही सुरक्षा के मद्देनजर फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे हैं। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि वे अब 27 जनवरी को कोई फैसला लेंगे। एसोसिएशन के मुताबिक फिल्म दो-तीन दिन में रिलीज हो जाएगी।

भाजपा विधायक बोले- रिलीज नहीं होना चाहिए फिल्म

इधर भोपाल मध्य विधानसभा से भाजपा के विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कोई मां को गोली देगा तो समाज चुप कैसे बैठेगा। सिंह ने कहा कि प्रदेश में फिल्म रिलीज नहीं होना चाहिए। ये राजपूत समाज की भावनाओं का सवाल है।

पूरे प्रदेश में एक्स्ट्रा अलर्ट
मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म की रिलीज को लेकर पूरे प्रदेश में एक्स्ट्रा अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव बीपी सिंह ने यह निर्देश सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं बिगड़ने पाए, इसलिए एक्स्ट्रा अलर्ट रहने की जरूरत है। यह भी कहा गया है कि जो टाकीज संचालक फिल्म को अपने यहां चलाना चाहते हैं उनका स्वागत है।


नरोत्तम बोले- जल्द होगा फैसला
इधर, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है, जल्द ही कोई फैसला ले लिया जाएगा।

डीजीपी बोले- तो तुरंत करेंगे कार्रवाई
इससे पहले बुधवार को mp.patrika.com से विशेष बातचीत में प्रदेश के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारे पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं, फिल्म रिलीज होगी। रही बात कानून व्यवस्था की तो साफ कर दिया गया है कि विरोध करने वालों को कानून के दायरे में रहना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कानून के दायरे से बाहर जाकर करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सिनेमाघरों या मल्टीप्लेक्स ने सुरक्षा मांगी है, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

Breaking : मध्यप्रदेश में पद्मावत के रिलीज को तैयार हुई सरकार, यहां दिखाई देगी फिल्म