उन्होंने सर्वोदय सेवा समिति रातीबड़ की ओर से आयोजित भव्य और विशाल कांवड़ यात्रा को तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कांवड़ यात्रा के संयोजक एवं समिति अध्यक्ष छगन मारण, संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट संतोष मीना, प्रदेश प्रचार मंत्री भैयालाल मारण, भोपाल जिला अध्यक्ष हरभजन सिंह मीना, युवा जिला अध्यक्ष मनफूल मीना, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, अरविंद मारण इमलिया, अशोक मारण,रंधीरसिंह मीना, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रदीप मारण, सुनील मीना, सुदेश मारण सहित सैकड़ों कांवड़िये कांवड़ में मां नर्मदा का जल लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए।