भोपालः आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बिगड़ते खानपान और शहर के प्रदूषित पानी के कारण कई लोग पथरी जैसे घातक रोग की समस्या से जूझ रहे हैं। एक तरफ इसका इलाज कराना काफी महंगा तो होता ही है, जो सिर्फ होम्योपैथ या आयुर्वेद में है। इसके इलाज में काफी लंबा समय तो लगता ही है, साथ ही खाने पीने का परहेज पीड़ित को और भी कमजोर कर देता है। ऐवहीं, ऐलोपैथी में इसका सिर्फ एक निराकरण है और वो ये कि, पीड़ित को ऑपरेशन कराना होता है। इसके भी कई साइड इफेक्ट हैं। जो जीवनभर व्यक्ति के साथ चलते हैं और इस बात की भी गारंटी नहीं है कि, दौबारा से ये समस्या नहीं होगी।