
भोपाल. कोई करीना थी तो कोई कटरीना..कोई दीपिका तो कोई मलाइका..लेकिन जलवा रहा गोल्डन हसीना कायनात मिर्जा का..जी हां हर साल की तरह इस साल भी भोपाल में भुजरियां उत्सव पर किन्नरों का जुलूस निकला। जुलूस के दौरान एक किन्नर कायनात मिर्जा ने सोने के तार लगे कपड़े पहने हुए थे जिसकी कीमत 15 लाख रुपए थी। 15 लाख रुपए की गोल्डन ड्रेस पहने हुई किन्नर कायनात जुलूस का मुख्य आकर्षण रही जिसे देखने के लिए सड़क का ट्रैफिक रुक गया।
धूमधाम से निकला भुजरियां पर किन्नरों का जुलूस
हर साल की तरह इस साल भी भोपाल में परंपरागत तरीके से किन्नरों की जुलूस निकला। शनिवार दोपहर मंगलवारा बुधवारा के किन्नरों द्वारा निकाले गए इस भुजरियां जुलूस में किन्नर सोने चांदी के भूषण से सज धज कर हाथों में तिरंगा और सर पर भुजरिया की टोपली लिए पीर गेट पहुंचे। जूलूस में किन्नर फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के गेट अप में भी नजर आईं और सड़कों पर झूमकर डांस किया। बता दें कि नवाबों के शासनकाल से ये किन्नरों का भुजरिया जुलूस निकाला जाता रहा है।
देखें वीडियो-
मुख्य किन्नरों ने सिर पर रखीं भुजरियां
स्थानीय लोगों और इतिहासकारों के अनुसार शहर में यह परंपरा नवाबी काल से चली आ रही है। हालांकि कुछ लोग इसे राजा भोज के समय से भी जोड़ते हैं। बदलते दौर में किन्नरों पर बॉलीवुड का असर ज्यादा देखने को मिलता है। राजधानी में किन्नर भुजरिया का जुलूस निकालते हैं और जुलूस निकालने के लिए इनको लाइसेंस भी प्राप्त है। किन्नर सज-धज कर बाजार में निकलते हैं और इसमें शहरवासी भी शामिल होते हैं। जुलूस में प्रदेश के अन्य शहरों के किन्नर भी आते हैं। मुख्य किन्नर सिर पर भुजरिया रखकर आगे चलते हैं वहीं साथी किन्नर नाच-गाकर भुजरिया का जश्न मनाते हैं। इन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का भी खासा इंतजाम किया जाता है।
देखें वीडियो-
Published on:
13 Aug 2022 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
