1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वुडन क्रॉकरी से सज रहा किचन

टी-कोस्टर्स में कार्टून और स्पून में आए अट्रैक्टिव प्रिंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 May 2018, 4:04 PM IST

women kichan, women special, bhopal news, patrika bhopal,

भोपाल। लकड़ी के बर्तनों का इस्तेमाल पुराने से समय होता आ रहा है। लेकिन कुछ वक्त से प्लास्टिक और स्टैनलेस स्टील ने मार्केट और घरों में तेजी से अपनी पकड़ बनाई है। पर, अब लकड़ी के बर्तनों ने मार्केट में वापस पैर फैलाना शुरू कर दिए है क्योंकि वुडन क्रॅाकरी देखने में काफी पारंपरिक है और इसके काफी फायदे भी हैं। इसकी सुंदरता की वजह से होटल और रेस्टोरेंट में इसका इस्तेमाल होने लगा है। एक्सपर्ट वीर सिंह ने बताया की घरों में लोगों ने इसका यूज करना शुरू कर दिया है। ये थोड़े महंगे होते हैं पर इनका अट्रेक्टिव लुक के चलते लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।

वुडन में भी क्रिएटिविटी
वुडन में अलग-अलग बर्तन कई डिफरेंट शेप्स में अवेलेबल कराए जा रहे हैं। चम्मच के हैंडल पर जानवरों के शेप्स, जिग-जैग व एनिमल प्रिंट्स खास हैं। वहीं टी-कोस्टर्स को कार्टून शेप से अट्रैक्टिव लुक दिया है। इसी तरह पॉट्स में मछली व अन्य जीवों के रूप में तराशा गया है।

कई हैं फायदे
लकड़ी के बर्तन जल्दी गर्म नहीं होते। हैंडल की ग्रिप अच्छी होती है। इसके अलावा लकड़ी के बर्तन प्लास्टिक की तरह कैमिकल को खाने में नहीं छोड़ेंगे। लकड़ी में बैक्टिरिया को खत्म करने की क्षमता भी होती है।

किचन की शोभा बढ़ाते लकड़ी के बर्तन
महिलाओं का कहना है कि लड़की के बर्तन हमारे किचन की शोभा बढ़ाते है। जब भी हमारे घर कोई गेस्ट आता है तो वह इन बर्तनों को देखकर खुश हो जाता है। इस तरह के बर्तनों से लोग आकर्षित होते है और एक बार जरूर इन बर्तनों के बारे में पूछते हैं।

बच्चों के लिए भी है आसान
खाना बनाते समय अक्सर चम्मच गर्म हो जाता है। जिसके चलते बच्चे बच्चे खाना नहीं बनाते। क्योंकि उन्हें गर्म लगता है। पर, लड़की के चम्मच गर्म नहीं होते। जिससे वे आसानी से किचन में काम कर सकते हैं।