प्रदेश के डिंडौरी में भी मंगलवार को मौसम अच्छा बना रहा। सुबह तो यहां कोहरा छाया रहा। इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश के अनेक जिलों में हल्की बारिश हुई। भोपाल, बालाघाट छतरपुर, इंदौर, रीवा, सतना, सिवनी, उज्जैन आदि जिलों में रिमझिम बरसात हुई। केवल दतिया में ही बादल जमकर बरसे।