संसदीय क्षेत्र के दौरे में केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान लाड़ली बहना योजना का जिक्र करना नहीं भूलते। वे बताते हैं कि योजना ने करोड़ों महिलाओं, युवतियों की जिंदगी बदल दी। शिवराजसिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश ही नहीं, अब महाराष्ट्र ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे कई राज्यों में भी लाड़ली बहना की तर्ज पर महिलाओं, युवतियों के लिए योजना शुरू की गई हैं।