13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUDIO: मुख्यमंत्री के लिए इस महिला पुलिस अफसर ने बोली ऐसी बात, आडियो हुआ वायरल

-मुख्यमंत्री के लिए इस महिला पुलिस अफसर ने बोली ऐसी बात, आडियो हुआ वायरल

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 02, 2018

Audio Viral, video viral, sehore, bhopal news, hindi news, patrika hindi news, cm shivraj singh chauhan, budhni, mp police, phq

Audio Viral, video viral, sehore, bhopal news, hindi news, patrika hindi news, cm shivraj singh chauhan, budhni, mp police, phq


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पदस्थ एक महिला पुलिस अधिकारी का आडियो वायरल हो गया। इसमें महिला पुलिस अधिकारी रेत नीति और डंपरों के चालान बनाने की बात को लेकर एक पत्रकार के साथ बातचीत कर रही थीं, वो बातचीत में शिवराज सिंह चौहान पर व्यंग्य कस रही थी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री को कानून के बारे में कुछ नहीं पता है। वे तो भाषण देने में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। महिला पुलिस अधिकारी का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस महिला पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।

मध्यप्रदेश में रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों से कई अफसर और अवैध कारोबार करने वाले नाराज चल रहे हैं। पुलिस अफसर भी सरकार के कड़े कदमों से नाराज हैं।















कौन है यह महिला सब इंस्पेक्टर
यह महिला सब इंस्पेक्टर सीहोर कोतवाली में पदस्थ हैं, नाम है विनीता विश्वकर्मा।

महिला सब इंस्पेक्टर के बिगड़े बोल
जब एक पत्रकार ने फोन पर प्रदेश की रेत नीति और डंपरों पर कार्रवाई करने या न करने पर चर्चा की तो बेबाकी से विनीता ने मुख्यमंत्री के बारे में कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें क्या कानून पता है।
-मुख्यमंत्री तो रोज नए कानून बनाते रहते हैं, उन्हें क्या कानून का ज्ञान है।
-क्या वे आईपीसी की धाराएं भी जानते हैं।
-वे तो केवल भाषणबाजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

वायरल हो गया आडियो
महिला पुलिस की इस अधिकारी से बातचीत का ऑडियो वायरल हो जाने के बाद सीहोर से लेकर पुलिस मुख्यालय तक खबर फैल गई। महिला पुलिस अधिकारी विनीता विश्वकर्मा का ऑडियो बड़े अफसरों ने भी सुना। यह ऑडियो काफी लोगों तक पहुंच गया है।

यह भी है खास
-रेत के वाहनों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जबकि कई अफसर सीएम शिवराज के फरमान पर नाराज भी हैं। सीएम के ही गृह जिले में पदस्थ इस महिला पुलिस कर्मी ने मुख्यमंत्री पर ही सवाल उठा दिए।
-प्रदेश सरकार की रेत नीति के तहत चल रही कार्रवाई से कई अफसर भी खफा हैं।