13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरखेड़ी खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

घायलों की हालत गंभीर होनें पर प्राथमिक उपचार के किया बैरसिया अस्पताल रेफर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Sep 13, 2018

land dispute

बरखेड़ी खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी खुर्द में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ गया कि खूनी संघर्ष में बदल गया. संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बैरसिया अस्पताल रेफर कर दिया हैं। झगड़े की सूचना पर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कस्बे के बरखेड़ी खुर्द में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया.

पुराना है जमीनी विवाद
बरखेड़ी खुर्द के रहवासियों ने बताया कि दोनों पक्षों का जमीनी विवाद पुराना हैं। इसके पहले भी कई बार छोटी मोटी घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है जिस कारण मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया।

घायलों का पहुंचाया अस्पताल
दोनों पक्षों में हुए जमीनी विवाद में घायलों का बैरासियां अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ लोगों का गंभीर चोट आई है जिनका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा हैं।


खूनी संघर्ष मेें बदला झंगडा
रहवासियों ने बताया कि मामूली से झंगडा खूनी संघर्ष में बदल जाएगा किसी को मालूम नहीं था। हालाकि कई बार ऐसी घंटनाए क्षेत्र में घाटित हुई है ,लेकिन झंगड़ा इतना हिसंक रूप ले लेगा किसी को पता नहीं था।

पुलिस कर रही मामले की जांच
जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष की जांच पुलिस ने कर दी हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। और जो भी दोषी पाया जाएगा उनपर कार्रवाई की जाएगी।

नजीराबाद में बढ रहे है मामले
ऐसा नहीं है कि नजीराबाद में यह पहला मामला हैं। क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। रहवासियों का कहना है कि पुलिस अगर थोडा सतर्कता बरते तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता हैं।