3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्स को देखते ही लता ने कहा था, ‘मैं इनसे करूंगी शादी’, जानें किस पर आया था स्वर कोकिला का दिल

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशककर की आज पुण्यतिथि है। देश-दुनिया में मखमली आवाज की मलिका को खास तौर पर याद किया जाता है। इस अवसर पर हम आपको बता रहे हैं उनके निजी जीवन की कुछ अनसुनी कहानियां... किस पर आया था लता का दिल...किसने किया था लता को प्रपोज, किससे करनी थी शादी...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 6 Feb 2026, 3:32 PM IST

Lata Mangeshkar Death Anniversary

Lata Mangeshkar Death Anniversary

Lata Mangeshkar Real Love Story: करोड़ों संगीत प्रेमियों की धड़कन लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है…एक ऐसी शख्सियत जिनकी गायिकी पीढ़ियां नहीं भूलेंगी… उनके सुरों की महफिलें सदियों तक संगीत प्रेमियों का दिल धड़काती रहेंगी… लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर का दिल भी किसी के लिए धड़कता था…जरूर पढ़ें Interesting Story

इस पर आया था लता का दिल

लता मंगेशकर को जानने वाले बताते हैं कि लता मंगेशकर ने कभी भी अपने दिल की बात नहीं सुनी। लता मंगेशकर क्रिकेट की दीवानी थीं। उनके फेवरेट क्रिकेटर्स की लिस्ट में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी के नाम शामिल थे। लेकिन उनके जमाने में उनके फेवेरेट क्रिकेटर थे डूंगरपुर के महाराजा राज सिंह (dungarpur king raj singh)। यही वो शख्स थे जिस पर लता (lata and raja raj singh love story) का दिल आया था।

महाराजा राज सिंह को क्रिकेट का बेहद शौक था। उन्होंने 16 साल तक क्रिकेट खेला और 20 साल तक वे बीसीसीआई से जुड़े रहे। कहा जाता है कि राज सिंह और लता को करीब लाने में क्रिकेट का बड़ा योगदान है। राज सिंह जब लॉ करने मुंबई गए थे, तब वे अक्सर लता से मिलने उनके घर जाते थे। मुलाकात का ये सिलसिला दोस्ती और फिर प्यार में बदला लेकिन किस्मत को ये साथ मंजूर नहीं था। लता चाहतीं तो महारानी बनकर लाइफ गुजार सकती थीं लेकिन, पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते लता की ये प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई।

इस मशहूर शख्स ने किया था लता को प्रपोज

कहा जाता है कि मशहूर म्यूजिशियन सी रामचंद्रा (c. ramchandra) ने लता मंगेशकर को प्रपोज किया था। लेकिन लता मंगेशकर ने उनके इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था। कहा जाता है कि सी. रामचंद्र उनकी ना को एक्सेप्ट नहीं कर पाए और गुस्से में अपने और लता के बारे में झूठीं बातें फैलाने लगे। नाराज लता ने इसीलिए उनके साथ काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि सी.रामचंद्रन ने ही लता के गाए मशहूर गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की धुन तैयार की थी।

इनसे भी जुड़ा लता का नाम

मशहूर म्यूजिशियन और गायक भूपेन हजारिका (Bhupen hazarika) के साथ भी जुड़ा। खुद उनकी पत्नी प्रियंवदा पटेल ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि भूपेन और लता का अफेयर था और लता ही उनके रिश्तों बीच दूरियों का कारण बनीं। हालांकि उनके इस खुलासे के बाद लता के साथ ही उनका परिवार भी खासा नाराज हुआ था और इस खुलासे को झूठा करार दिया था।

पाकिस्तान से भी जुड़ी लता की प्रेम कहानी

लता मंगेशकर की प्रेम कहानी का एक किस्सा और पढ़ने को मिल जाता है। हालांकि इस प्रेम कहानी का दावा भारत में कम और पाकिस्तान में ज्यादा किया जाता है। दावा किया जाता है कि पाकिस्तान के मशहूर फनकार और अपने समय के तानसेन उस्ताद सलामत अली खान और लता के बीच भी अफेयर था।

लता सलामत अली खान (ustad lalamat ali khan) की गायिकी (खयाल और ठुमरी) की दीवानी तो थीं हीं साथ ही उन्हें पसंद भी करने लगी थीं। खुद उस्ताद सलामत अली खान भी पाशर्व गायिका से शादी करना चाहते थे। दोनों ही उस समय करियर की ऊंची परवाज भर रहे थे, लेकिन फिर भी ऐसा न हो सका और दोनों कभी एक नहीं हो सके।

इस शख्स को देखते ही कहा था 'मैं करूंगी इनसे शादी'

कहा जाता है कि लता मंगेशकर फिल्म चंडीदास के अभिनेता और मशहूर गायक के एल सैगल (K.L. saigal) से शादी करना चाहती थीं। हालांकि तब वो बहुत छोटी थीं। बचपन में जब उन्होंने ये फिल्म देखी तो इनसे अट्रैक्ट हो गईं और कहने लगीं कि वे बड़ी होकर 'सैगल' से ही शादी करेंगी।

बहरहाल यही कहना होगा कि हर दिल अजीज लता मंगेशकर को असल में मोहब्बत भी हुई, लेकिन ये मोहब्बत परवान ना चढ़ सकी एक अधूरी कहानी बनकर रह गई...