
भोपाल। कहते है छोटे—छोटे प्रयासों से ही कुछ बड़ा हो सकता है। जरूरी नहीं कि समाज को सुधारने के लिए कुछ बड़ा किया जाए। ऐसा ही एक छोटा सा काम भोपाल के व्यापारियों ने मिलकर किया हैं।
व्यापारी सोसियल मीडिया से जुड़े व्यापारियों ने आज दिनांक 19.4.2018 को ज़ोन नंबर 4 व 5 के स्वच्छता प्रभारीयों द्वारा संयुक्त रूप से शंकर प्लास्टिक, बॉम्बे प्लास्टिक एवं भोपाल प्लास्टिक पर से लगभग 5 क्विन्टल 50 किलो (550kg) प्रीतिबंधित पॉलीथिन ज़ब्त की।
गंदगी करने वालों पर जुर्माना
साथ ही वे व्यवसाई जो गंदगी करते है उन पर 14500rs..का स्पॉट फाइन भी किया गया। अजय श्रवन AHO 5 और मो शाहाब AHO.4 ने बताया कि उक्त कार्यवाही आगे भी निरंतर ज़ारी रहेगी। जिससे लोगों को गंदगी करने से रोका जा सकें और स्वच्छता की यह मुहिम जारी रह सकें।
व्यापारियों की विनती
भोपाल में चल रही कैश की समस्या भी इस मुहिम का हिस्सा रही। इस समिती के लोगों ने बताया कि जैसा कि आप सभी को विदित है कि बैंकों में करेंसी की शॉर्टेज चल रही है ।
व्यापारी समाज नें सदैव आगे आ कर बढ़-चढ़ कर देश सेवा में योगदान दिया है। भाइयों आज फिर समय है कि व्यापारी समाज आगे आ कर देश हित मे अपने उच्च समर्पण भाव का परिचय दें।
इस हेतू व्यापारियों से विनम्र निवेदन है कि आपके पास जो भी कैश बिक्री के माध्यम से आएं। जितनी जरूरत हो उतना कैश रखकर, बचा हुआ कैश बैंक में जमा कर दें। जिससे आम जनता बैंक से कैश निकाल कर पुन: खरीदारी कर सकें।
इस मुहिम के होंगे दो फायदें
व्यापारियों ने बताया कि इस मुहिम से दो फायदें होंगे। एक और जहां कैश की समस्या सुलझेगी। वही दूसरी और ग्राहकी भी बढ़ेगी। इसलिए आइएं मिल कर देशहित में कार्य करें औऱ अपनी एकता, देशभक्ति और शक्ति का प्रदर्शन करें। जब व्यापारी देशभक्ति को सोचता है तो वाकई कुछ कर दिखाने की असीम क्षमता रखता है ।
मौका है देश सेवा दिखाने का
*आइएं अपनी अतिरिक्त कैश इन हैंड बैंक में जमा करें औऱ देश की कैश शॉर्टेज की समस्या को सुलझाने में योगदान करें ।
*समस्या तो कुछ दिनों की है सुलझ ही जाएगी पर वक्त है, मौका है व्यपारियों को अपनी देशसेवा दिखाने का । आइएं मिल कर अपनी एक्स्ट्रा कैश इन हैंड बैंक में जमा करें ।
Published on:
19 Apr 2018 05:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
