लाइट फैब्रिक में बोहो पैटर्न
स्कार्फ आजकल हर लड़की को फैशन स्टेटमेंट हो गया है। फॉर्मल आउटफिट्स हो या कैजुअल सभी के साथ लड़कियां स्कार्फ कैरी करना नहीं भूलती। यही कारण है कि इन दोनों तरह के आउटफिट के साथ ट्राइबल स्कार्फ को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा बोहो पैटर्न में कई तरह की वैराइटी देखने को मिल रही है। जैसे- स्कर्ट, टॉप्स, शॉर्ट जैकेट आदि। जो लड़कियों को बहुत ही स्टाइलिश लुक देती है। इसमें लाइट फैब्रिक वाले ड्रेसेस की डिमांड बाजार में बहुत है और लड़कियों द्वारा इस तरह के लाइट फ्रेबिक को पसंद भी किया जा रहा है।