3.77 लाख ने दिए नाम काटने के लिए आवेदन
सीइओ ने बताया कि आयोग के पास 31 जुलाई के बाद करीब 3.77 लाख आवेदन मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आए हैं। जबकि, 3.29 लाख वोटरों ने संशोधन के लिए आवेदन किए हैं। इसके अलावा एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नाम जुड़वाने के लिए 59,594 लोगों ने आवेदन किया है। 27 सितंबर को प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।