अधिकारी के मुताबिक, ' जिन प्रोडक्ट्स को कंपनी द्वारा वापस लिया जाना तय किया गया है उनके मूल उद्देश्य क्या है ये तो स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, लेकिन उन सभी में ध्यान देने वाली बात है कि, वापस लिए जाने वाले प्रोडक्ट को अब तक प्रभावी रूप से मौजूदा स्थिति में बाजार में नहीं बेचा जा सका है। शायद इसी लिए कंपनी इनमें बदलाव कर इन्हें दोबारा लॉन्च करने का विकल्प तैयार करेगी। ताकि, लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जा सके और कंपनी भी पूरी तौर पर पॉलिसी लोगों तक पहुंचा सके। इनमें कुछ कंपनियों को इस बात की अनुमति दी भी गई है कि, वो अपने प्रोडक्ट्स को 'यूज एंड फाइल' कैटेगरी में रखें, जहां वो ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं। बाद में इसे वेरिफिकेशन और अप्रुवल के लिए हमारे यहां फाइल कर सकते हैं।