मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के मुताबिक, लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटने को मजबूर है। इसे गंभीरता से लागू कराए रखने के लिए हमारी ओर से लगातार इलाकों में गश्त हो हैं। शुक्रवार तक प्रदेश में कुल 180 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से 99 लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की है. यहां आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों में सबसे आगे भोपाल के लोग हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को जो 99 एफआरआई दर्ज की हैं, उनमें सर्वाधिक 62 एफआईआर सिर्फ भोपाल में ही दर्ज हुई हैं। इतना हीं नहीं, पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 207 वाहनों को भी जब्त किया है।