22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 6 रंगों में से चुने एक रंग और जानें आपकी किस्मत अच्छी है या बुरी ?

इन 6 रंगों में से चुने एक रंग और जानें आपकी किस्मत अच्छी है या बुरी ?
4 min read
Google source verification
 astro

astro

भोपाल। इस बात को हर कोई जानता है कि रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्‍वपूर्ण स्थान है। कुछ रंग हमें उत्‍तेजित करते हैं, कुछ हमें क्रोधित करते हैं और कुछ रंग हमें शांत करते हैं। शरीर और मन को स्‍वस्‍थ रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्‍यक है।

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि रंगो का ज्‍योतिष में बहुत महत्‍व है। हर ग्रह का अपना एक अलग रंग है जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है रंगों के सही प्रयोग से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है। साथ ही अपनी किस्मत को भी चमकाया भी जा सकता है। जानिए रंगों के अनुसार अपनी किस्मत और स्वभाव....

लाल रंग

पंडित जी बताते है कि सूर्य और मंगल ग्रह लाल रंग के स्‍वामी है। लाल रंग कामावेग, अग्नि की गर्मी, संवेदनाओं, इच्‍छाओं, भावनाओं, क्रांति का प्रतीक है। वास्‍तुशास्‍त्र अनुसार यह दक्षिण दिशा का रंग है। अपने जीवन में जिन लोगो को लाल रंग पसंद होता है वह विशाल हृदय के स्‍वामी होते हैं। साथ ही उदार उत्‍तम व्यक्तित्व गुणों से परिपूर्ण होते हैं। ये लोग काफी ज्याद साहसिक जीवन जीते है। अपने कर्मों से ये लोग अपनी किस्मत को लिखते हैं।

नीला रंग

नीला रंग ज्‍योतिष में न्‍यायधीश शनि का रंग है। यह रंग विस्‍तार और शांति का प्रतीक है। इसीलिए जल का रंग भी नीला है। यह पवित्रता, शांति, न्‍याय, वफादारी निश्‍चिंता का प्रतीक है। जिन लोगों के नीला रंग बहुत पसंद होता है वे आध्‍यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग काफी ज्यादा वफादर होते हैं और जीवन में कभी किसी के साथ बुरा नहीं करते हैं। ये किस्मत के मामले में काफी उच्च होते है। थोड़ा सा परिश्रम करके ये अपनी किस्मत का साथ पा लेते है।

काला रंग

ज्‍योतिष में काला रंग, शनि व काली मां के लिए है। जिन लोगों को काला रंग बहुत अधिक प्रिय है, वे थोड़े रूढ़िवादी हो सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है। ये अपने हिसाब से अपना जीवन जीना पसंद करते है, इस मामले में किस्मत भी इनका साथ पूरा देती है।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग शुक्र, चन्द्र और मंगल का संयुक्त रंग माना जाता है। इसे प्रेम का सबसे बड़ा रंग भी माना जाता है। शादीशुदा लोगों के बेडरूम की दीवारों के लिए गुलाबी रंग सबसे सही रंग होता है। हालांकि गुलाबी रंग किशोरावस्था में बुरी तरह भटकाव पैदा करता है, इसलिए उम्र के इस दौर में इससे बचना चाहिए। जिन लोगों को ये रंग पसंद होता है वे काफी रोमांटिक होते है। कार्यक्षेत्र में मन लगा के काम करते है। किस्मत कई बार बहुत ज्यादा इनका साथ देती है।

हरा रंग

ज्योतिष में हरे रंग को बुध का रंग माना जाता है। हरा रंग अच्छे स्वास्थ्य और मूड से सीधा संबंध रखता है। यह किसी भी दर्द और घाव को भरने में कारगर होता है। रोमांस में हरे रंग का प्रयोग करने से प्रेम के टूटने का खतरा नहीं होता। बेडरूम में हल्का हरा रंग दांपत्य जीवन में प्रेम और धैर्य दोनों बनाता है। जिन लोगों को हरा रंग पसंद होता है वे काफी शांत होते है। कई बार निराश भी हो जाते है लेकिन कई प्रयत्नों के बाद इनके काम बन जाते हैं।

सफेद रंग

जिन लोगों को सफेद रंग अधिक पसंद है, सामान्यत: वे दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। इन लोगों की किस्मत बहुत ज्यादा तेज होती है।