
Big Breaking : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 29 हजार पार जा पहुंचा है। वहीं, दूसरी तरफ संक्रमण ने अपने पांव प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन की ओर फैला दिये हैं। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री और विधायक अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इन्हीं कोरोना पॉजिटिवों की श्रेणी में अब मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। बुधवार शम को उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज पॉजिटिव आ चुके हैं मंत्री
बता दें कि, इससे कुछ देर पहले प्रदेश सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, मंत्री रामखिलावन पटेल ने कहा परसों सेम्पल दिया था, मेरे पास अभी ऐसी कोई सूचना नहीं आई है, मुझे कोई लक्षण भी नहीं हैं
मंगलवार को तुलसी सिलावट की रिपोर्ट पॉजिटिव
मध्य प्रदेश में पहले विधायक और फिर सहकोरिता मंत्री के बाद मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब मंत्रियो के पॉजिटव होने का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सरकार के साथ ही, संक्रमण ने बीजेपी को भी घेर लिया है।
संगठन को भी संक्रमण
मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सुहास भगत सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अन्येष्टि में भोपाल से लखनऊ गए थे। जिसमें उनके साथ सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी साथ थे। मंत्री तुलसी सिलाटव भी इंदौर के विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले थे।
अब तक कोरोना पॉजिटिव नेता
-संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी
भूतिया वीडियो हुआ वायरल,एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
Published on:
29 Jul 2020, 8:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.